लैलूंगा: शशि सिदार कि खास रिपोर्ट
लैलूंगा: लैलूंगा क्षेत्र के मोहनपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम लगभग 5 से 6 बजे के बीच एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे की हालत में तेज रफ्तार से आ रहा एक अज्ञात वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े मवेशियों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया।
इस दुर्घटना में 6 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बावजूद देर शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि न केवल घायल मवेशियों के उपचार की व्यवस्था की जाए, बल्कि मृत पशुओं का उचित निपटान भी किया जाए। इसके अलावा, नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई है।
