लैलूंगा:रायगढ़ जिले के विकासखण्ड लैलूंगा के युवा एवं ऊर्जावान जनसेवक जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार का जन्म दिवस 6 अक्टूबर, रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर दीपक सिदार अपनी धर्मपत्नी गीतिका सिदार के साथ रायगढ़ स्थित बाबा सत्यनारायण धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने परिवार सहित पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों और बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने दीपक सिदार को पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाएं भेंट कर बधाई दी।
ग्रामीणों और समर्थकों ने कहा कि दीपक सिदार अपने जनसेवा और सरल स्वभाव से लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना चुके हैं। कुछ ही समय में उन्होंने जनता का विश्वास जीता है और क्षेत्र की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं। दीपक सिदार गोंड समाज युवा प्रभाग के अध्यक्ष(जिला )रहकर समाज में भी अपनी पहचान बनाकर अपनी पहचान बनाए हैं एवं पूरे लैलूंगा के गोंड समाज कि ओर से उनके जन्म दिवस पर बधाई दिए
