लैलूंगा: 07 नवंबर 2025, छत्तीसगढ़ शासन कि महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बसंतपुर को छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्राओं के लिए चल रही योजना से छात्राएं लाभान्वित हुई। सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत ने संजय पटेल मुकडेगा मंडल अध्यक्ष एवम् गुरुबदन सिदार ने 16 छात्राओं को साईकिल वितरण किया। संजय पटेल ने ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।
सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के संजय पटेल मुकडेगा मंडल अध्यक्ष बसंतपुर के विशिष्ट नागरिक गुरुबदन सिदार अशोक कुमार यादव बसंतपुर पंचायत सहायक, कृष्ण यादव उपसरपंच नारायणपुर , हाई स्कूल प्राचार्य जे.पी.पात्रे , सी.के. साय, कलप साय बंजारे, मनोज बंजारे, कमलेश यादव एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।
