लैलूंगा: ग्राम पंचायत के गौशाला पारा पोतरा से शुरू होकर महाराज तालाब से जल उठाकर गांव के बस्ती से गुजकर वापसी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, गांव के मोहल्ले में बाजा गाजे एवम् फटाखा के धुन से निकाली गई कलश यात्रा शाम 05 बजे से निकाली गई एवं महिलाओं ने भी भारी संख्या में भाग लिया, विगत दो वर्षों से कार्तिकेश्वर भगवान की मूर्ति स्थापना करते आ रहे हैं, जिससे गांव के श्रद्धालुओं में उत्साह देखी जाती है एवं प्रत्येक दिन अनेक प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
